इंदौर के एक पेट्रोल पंप पर 149 रुपए लीटर पेट्रोल मिलने पर मचा बवाल:जांच में हुआ पूरा खुलासा

khabar pradhan

संवाददाता

26 March 2026

अपडेटेड: 7:38 PM 0thGMT+0530

इंदौर के एक पेट्रोल पंप पर 149 रुपए लीटर पेट्रोल मिलने पर मचा बवाल:जांच में हुआ पूरा खुलासा


26 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश /इंदौर:
इंदौर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके कारण लोगों में हड़कंप मच गया।  दरअसल लोहा मंडी इलाके के एक पेट्रोल पंप पर 149 रुपए लीटर पेट्रोल बेचने की खबर सामने आई।  जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची,  इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया और  बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप की ओर दौड़ पड़े। इसे देखकर लोगों में यह अफवाह फैल गई कि शहर में अचानक से पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं और अफरा तफरी जैसे  हालात बन गए।

मामले की सच्चाई कुछ और ही निकली:
लेकिन जब इस मामले की सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल पेट्रोल पंप के मैनेजर सागर बैरागी ने बताया कि वीडियो उनके ही पंप का है लेकिन उसमें पूरी जानकारी नहीं दी गई । उन्होंने बताया कि उस समय सामान्य पेट्रोल जो एक्सपी 95 होता है, वह खत्म हो चुका था।  ऐसे में केवल प्रीमियम क्वालिटी का एक्सपी 100 पेट्रोल ही उपलब्ध था । जिसकी कीमत ही 149 रुपए प्रति लीटर है।
मैनेजर ने बताया कि यह एक्सपी 100 पेट्रोल हाई परफार्मेंस फ्यूल होता है, जिसे खास तौर पर स्पोर्ट्स बाइक या लग्जरी गाड़ियों के लिए बनाया जाता है।  यह साधारण पेट्रोल नहीं होता। यानी वायरल वीडियो पूरी तरह से गलत बताया गया, जिसमें सच्चाई अधूरी थी। इससे लोगों में भ्रम और डर फैल गया।‌ इस घटना के बाद फिर लोगों को याद दिलाया गया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज पर तुरंत भरोसा करना सही नहीं है पहले उसकी सच्चाई जानना बेहद जरूरी है।

टिप्पणियां (0)