इंदौर में कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग!
संवाददाता
29 May 2025
अपडेटेड: 9:45 AM 0thGMT+0530
इंदौर में कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग!
कैलाश विजयवर्गीय का सरकारी आवास में भरा धुआं
*इंदौर में धू-धूकर जली कॉटन फैक्ट्री,– धुएं की चपेट में आया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सरकारी आवास, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू !
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई. इसका धुआं लगभग 2 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था । यह फैक्ट्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सरकारी आवास के नजदीक है । जिससे धुआं उनके घर तक पहुंच गया । जल्दी ही आग की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई । इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
2 किमी दूर से देखा जा सकता था धुआं-
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कॉटन रखा हुआ था. धुआं तकरीबन 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था । जब यह आग लगी उसे समय इंदौर में काफी तेज बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद आग तेजी से फैलती चली गई ।
यह कॉटन फैक्ट्री इंदौर के एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में, टाटा स्टील लिमिटेड से सटी हुई है, जिससे आग फैलने का खतरा बढ़ गया।
कैबिनेट मंत्री के कार्यालय के सामने है फैक्ट्री–
कॉटन फैक्ट्री मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कार्यालय के ठीक सामने स्थित है।
हवा के कारण तेजी से फैली आग–
आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और इसे नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो गया।
मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू!
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. जिसके बाद दमकल विभाग 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है ।
धुएं की चपेट में कैलाश कैलाश विजयवर्गीय का आवास–
जिस जगह पर आगजनी की घटना घटित हुई उसके ठीक सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सरकारी बंगला भी मौजूद है. संभवत उनके बंगले सहित अन्य अधिकारियों के बंगले में भी आग का धुआं गया है. एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने कहा, “दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगजनी की घटना पर काबू पा लिया है. पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.”*