ईरान को ट्रंप की आखिरी चेतावनी: ‘अगले 2-3 हफ्तों में होंगे निर्णायक हमले, पाषाण काल में पहुंचा देंगे’

khabar pradhan

संवाददाता

3 April 2026

अपडेटेड: 4:43 PM 0rdGMT+0530

ईरान को ट्रंप की आखिरी चेतावनी: ‘अगले 2-3 हफ्तों में होंगे निर्णायक हमले, पाषाण काल में पहुंचा देंगे’

3 अप्रैल 2026
वाशिंगटन:

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना अगले 2 से 3 हफ्तों के भीतर ईरान पर अब तक के सबसे बड़े और निर्णायक हमले करने की तैयारी में है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में बताया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके प्रमुख दावे हैं:
*ईरान के मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने के ठिकानों को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है।
*ट्रंप के अनुसार, ईरान की नौसेना अब लगभग निष्क्रिय हो चुकी है, जिससे समुद्र में उसकी ताकत खत्म हो गई है।
*हथियार बनाने वाले कई प्रमुख कारखानों और रॉकेट लॉन्चिंग साइट्स को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया है।

पाषाण काल’ में पहुंचा देने की धमकी
ट्रंप ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान को ‘पाषाण काल’ में पहुंचा देगा। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका को किसी भी डील की मजबूरी नहीं है और वह अपने सैन्य लक्ष्यों को बिना किसी समझौते के भी हासिल करने में सक्षम है।

गौरतलब है कि ट्रंप के इन दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके बयान ने मध्य पूर्व  में युद्ध की आशंका बढ़ा दी है।
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ हफ्तों में हमला होता है, तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

टिप्पणियां (0)