25 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/उज्जैन /
आषाढ़ मास खत्म होने को है और सावन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में उज्जैन महाकाल की नगरी में महाकाल की सवारी को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है।
महाकाल की श्रावण-भादौ सवारियों के दौरान ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए उज्जैन के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में सोमवार को अवकाश रखने की व्यवस्था की गई है तथा रविवार को कक्षाएं लगाने की तैयारी है। जिला शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय भेज दिया है। यह व्यवस्था 3 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रह सकती है।
उज्जैन -महाकाल की नगरी में सावन में सोमवार को रहेगी स्कूलों में छुट्टी: रविवार को लगेंगी कक्षाएं:

TAGS:

Leave a Reply