उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा;बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी:

khabar pradhan

संवाददाता

3 February 2026

अपडेटेड: 3:15 PM 0rdGMT+0530

उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा;बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी:


उत्तराखंड के विकास नगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया ।‌आज 3 फरवरी को सुबह सुबह हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई । सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। यह बस हिमाचल प्रदेश के  नेरवा से पानवटा   की तरफ जा रही थी।

इसी बीच हरिपुर कोटी राजमार्ग पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।  इस हादसे में दो महिलाओं समेत एक पुरुष की मौत हो गई।  बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे । थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू  कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इस घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है और यह मंजर काफी भयानक नजर आ रहा है।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।
बस के खाई में पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का जुटना शुरू हो गया । कई लोगों ने खाई में उतरकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।
पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई । बचाव और राहत कार्य शुरू किया जा रहा है। और लोगों को निकालने  की कार्रवाई शुरू की गई है।
स्थानीय लोगों ने पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिया था।
दरअसल मीनस खानू हरिपुर रोड पर सुदोई खड के पास एक ट्रक को साइड देने के चक्कर में बस किनारे की तरफ डिसबैलेंस हो गई।  बस के अनियंत्रित होने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया।‌ जिससे बस कई बार पलटते हुए सीधे खाई में जा गिरी।

राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।
घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है और एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है।  उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को तुरंत राहत और बचाव अभियान जारी करने के निर्देश दिए।
और घायलों को तुरंत उपचार देने की व्यवस्था करने को कहा।

टिप्पणियां (0)