एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द: फेल छात्रों को जून में दूसरा मौका

khabar pradhan

संवाददाता

24 March 2026

अपडेटेड: 12:36 PM 0thGMT+0530

24 मार्च 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की तैयारी में है। इस बार करीब 16 लाख छात्रों की 90 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 20 हजार शिक्षक जुटे हुए हैं।

बोर्ड का लक्ष्य है कि जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होंगे, उन्हें जून में ही दूसरी परीक्षा का मौका दिया जाए। इसके लिए अप्रैल-मई में विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि छात्र जल्द दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकें।

मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। हर शिक्षक रोजाना 45–60 कॉपियां जांच रहा है। साथ ही, मूल्यांकन के साथ डेटा प्रोसेसिंग का काम भी तेज किया गया है, ताकि 31 मई तक परिणाम घोषित किए जा सकें।

पिछले वर्षों में परिणाम में देरी देखने को मिली थी, लेकिन इस बार प्रक्रिया को तेज और व्यवस्थित बनाया गया है, जिससे छात्रों को समय पर रिजल्ट मिल सके।

टिप्पणियां (0)