*एमपी बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से, करीब 25 लाख छात्र होंगे शामिल*

khabar pradhan

संवाददाता

8 February 2026

अपडेटेड: 2:15 PM 0thGMT+0530

*एमपी बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से, करीब 25 लाख छात्र होंगे शामिल*



मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। इस बार लगभग 25 लाख परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में भाग लेंगे।

परीक्षाओं की तैयारी के तहत मंडल ने प्रश्नपत्रों और अन्य परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू कर दिया है। प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित थानों तक पहुंचा दिए गए हैं।

मंडल द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

इसके साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 10 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

• 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा
• 8:55 बजे प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे
• 8:30 बजे प्रश्नपत्र के बॉक्स खोले जाएंगे
• 8:45 बजे प्रश्नपत्रों के पैकेट परीक्षा कक्ष में पहुंचेंगे
• 8:50 बजे विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी
• 8:55 बजे तक सील खोलकर प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे
• 9 बजे तक शेष प्रश्नपत्र कार्यालय में जमा करना होगा

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

टिप्पणियां (0)