एयरपोर्ट पर 24 मार्च से शुरू होगा अराइवल एरिया:

khabar pradhan

संवाददाता

22 March 2026

अपडेटेड: 6:27 PM 0ndGMT+0530


22 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:
भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नया अराइवल एरिया हॉल 24 मार्च से शुरू होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री किजरापु राममोहन नायडू चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से सुबह करीब 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन को बीसीएएस से काउंटर व अन्य सुविधाओं की  शिफ्टिंग जारी है। नए हॉल में एअर इंडिया, इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस के काउंटर, तीन टैक्सी काउंटर व दुकानों को शिफ्ट किया जा रहा है। अभी एक साथ तीन-चार फ्लाइट्स आने-जाने पर यात्रियों और परिजनों की भीड़ से असुविधा होती है।

टिप्पणियां (0)