एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच साइबर ठग हुए सक्रिय:सरकार ने जारी कियाअलर्ट:
संवाददाता
13 March 2026
अपडेटेड: 4:00 PM 0thGMT+0530
13 मार्च 2026
घरेलू एलपीजी की कमी से साइबर ठग हो रहे एक्टिव:
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर हमारी रसोई तक पहुंच गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से होटल और रेस्टोरेंट परेशान है। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी लोग लंबी-लंबी लाइनों में दिखाई दे रहे हैं। लोग घबराकर जल्दी से जल्दी से गैस सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे है । अब इसी मजबूरी और डर का फायदा साइबर ठग उठा रहे।
सरकार ने जारी किया अलर्ट:
सरकार ने हाल ही में एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। दरअसल ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बात कर फोन करते हैं और जल्दी बुकिंग का लालच देते हैं । वे आपको बताएंगे कि स्टॉक खत्म होने वाला है और ईरान युद्ध के कारण सप्लाई चैन टूटने वाली है। लोग जल्दी में ,घबराहट में लोग उनकी बातों पर आकर गलती कर बैठते हैं।
व्हाट्सएप पर भी हो चुके हैं एक्टिव:
व्हाट्सएप पर भी ये ठग एक्टिव हो गए हैं और आपको एक मैसेज या लिंक भेजते हैं । जिसमें लिखा होता है तुरंत सिलेंडर बुक करें या फिर एडवांस पेमेंट करके अपनी डिलीवरी कंफर्म करें। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं एक फर्जी वेबसाइट खुलेगी वेबसाइट देखने में बिल्कुल असली एजेंसी की वेबसाइट जैसी लगेगी ।जिसमें आपसे बैंक डिटेल्स और ओटीपी मांगा जाता है।
यदि आपने गलती से भी उस लिंक पर क्लिक किया तो आपके बैंक खाते से पैसे गायब हो सकते हैं।
सरकार ने जारी किया अलर्ट:
पुलिस के मुताबिक ये एक सोची समझी साजिश है। वे जानते हैं कि लोग गैस के लिए परेशान हैं । जबकि सरकार ने स्थिति साफ की है अफवाहों पर ध्यान ना दें । एजेंसियों पर भीड़ लगाने के बजाय लोग संयम से और समझदारी से काम लें । घबराहट में किया गया फैसला आपको ठगी का शिकार बना सकता है।