एलपीजी गैस से भरा टैंकर कंटेनर से टकराया: गैस लीक से मची अफरा तफरी:
संवाददाता
10 March 2026
अपडेटेड: 5:19 PM 0thGMT+0530
10 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश के गुना जिले की गादेर घाटी में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया । जब एलपीजी गैस से भरी एक टैंकर कंटेनर से टकराने के बाद चलती गाड़ी में गैस लीक होने लगी। जानकारी के अनुसार गुना से विजयपुर की ओर एक एलपीजी गैस का टैंकर गादेर घाटी से जा रहा था। तभी एक कंटेनर से टकरा गया। इस टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया। फायरफाइटर्स और पुलिस के तत्परता से और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। और सभी संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दी। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान होने से संभावित हादसा टल गया।
पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से एक एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए गए और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। और सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को भी नियंत्रित कर लिया गया है।