एसआइ ने गाड़ी छोड़ने के एवज में मांगे ₹50 हजार… आरोप लगाकर टैक्सी ड्राइवर ने किया सुसाइड:
संवाददाता
8 April 2026
अपडेटेड: 4:48 PM 0thGMT+0530
8 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश इंदौर:
डीसीपी ने जांच के बाद एसआइ को किया सस्पेंड:
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के थाने के एसआइ पर गाड़ी छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग का आरोप लगाते हुए टैक्सी डाइवर ने सुसाइड कर लिया। मामले में अफसरों ने एसआइ की सस्पेंड कर दिया। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर एसआइ पर मारपीट और पैसों की मांग का आरोप लगाया। इसमें कहा, मैं जीना चाहता था, पुलिस ने सत्य का साथ नहीं दिया। 500 रुपए में बिक गए, मेरी गाड़ी छीन ली, ऐसा पुलिस को नहीं होना चाहिए…इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं, उसका कहना था कि पुलिस न्याय दिलाने के लिए होती है। सोमवार रात अभिषेक पाटिल की कार का एक्सीडेंट एक अन्य कार से हो गया था। अभिषेक ने सुसाइड के पहले वीडियो में आरोप लगाया कि मामले में एसआइ मनोहर पाल ने कार छोड़ने के ऐवज में 50 हजार की मांग की और मारपीट की और डराया भी है। इस वजह से जान दे रहा हूं।
जांच एसीपी निधि सक्सेना को सौंपी:
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया, प्रारंभिक आरोपों के आधार पर एसआइ मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसीपी निधि सक्सेना को सौंपी है, जिन्हें तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।