एसएससी परीक्षा में भी आधार से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

khabar pradhan

संवाददाता

21 April 2025

अपडेटेड: 1:13 PM 0stGMT+0530

एसएससी परीक्षा में भी आधार से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन
अगले महीने से होगी यह व्यवस्था लागू :

यूपीएससी के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी )में भी भर्ती परीक्षा में आधार से बायोमेट्रिक लागू करने का फैसला किया है ।नई प्रणाली अगले महीने होने वाली भर्ती परीक्षाओं से लागू होगी। इसका मकसद परीक्षा प्रक्रिया को सरल बनाना है। एसएससी और यूपीएससी की भर्ती परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। यूपीएससी में पिछले साल धोखाधड़ी रोकने के लिए और चेहरे की पहचान के साथ एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी ,प्रक्रिया प्रणाली का इस्तेमाल का फैसला किया था । यूपीएससी हर साल 14 प्रमुख परीक्षाएं करता है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा ,भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा ,के अधिकारियों के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा शामिल है।

इससे पहले मंत्रालय ने 28 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग के आधार आधारित प्रमाणीकरण को मंजूरी देने के लिए अधिसूचना जारी की थी ।किसी भारतीय एजेंसी के लिए ऐसा पहली बार किया गया था।

टिप्पणियां (0)