ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई थीं वायरल
संवाददाता
28 February 2025
अपडेटेड: 7:29 AM 0thGMT+0530
सभी त्योहार पर बच्चन परिवार को मस्ती करते देखा जाता था।
लेकिन आज ऐसा नहीं हैं और होली के मौके पर कुछ पुरानी यादें तस्वीर के रूप में सामने आई हैं।
बता दें कि होली 2025 की धूम है और आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में ये त्यौहार हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है।
जमकर खेली थी होली
इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने इस तस्वीर को खुद साल 2021 को साझा किया था। तस्वीर में अभिषेक बच्चन लेटे हुए हैं और उन्होने ऐश्वर्या राय की गोद में सिर रखा हुआ है।
इसके अलावा बगल में आराध्या भी हैं और पूरी फैमिली में काफी खुशी का माहौल है।आपको बता दें कि ये होली की तस्वीर है और सभी के गुलाल साफ देखा जा सकता है। अभिषेक बच्चन ने पोस्ट करते हुए इस होली को सेफर होली का नाम दिया है।
अभिषेक ने कैप्शन लिखा था, ”सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। कृपया इस खूबसूरत त्योहार को सुरक्षा के साथ मनाए” ये कोविड का वक्त था अभिषेक ने पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए सभी को घर में रहने की सलाह दी थी।
तलाक की खबरों से टूटे दिल
कुछ महीनों पहले जब पता चला था कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है तो फैंस के दिल टूटे थे। कुछ रिपोर्ट्स में ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें सामने आईं थीं। कुछ ने इस खबरों पर पक्की मुहर भी लगा दी थी। हालांकि वक्त गुजरा और दोनों अभी साथ में हैं। फिलहाल आप देखिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की ये पुरानी होली तस्वीरें…