ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में वसंत और राष्ट्र प्रेम की गूँज
संवाददाता
30 January 2026
अपडेटेड: 12:47 PM 0thGMT+0530
भोपाल। तुलसी साहित्य अकादमी, जिला इकाई भोपाल द्वारा वसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और वसंत ऋतु पर आधारित रचनाओं की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी आनंद ने की। मुख्य अतिथि झांसी के डॉ. रामशंकर भारती, विशेष अतिथि दतिया के डॉ. राज गोस्वामी तथा सारस्वत अतिथि सुलतानपुर के डॉ. उमेश शिरीष रहे।
गोष्ठी का संचालन तुलसी साहित्य अकादमी, जिला इकाई भोपाल के अध्यक्ष डॉ. अशोक तिवारी ‘अमन’ ने किया। गोष्ठी के लिए 50 से अधिक कवियों ने नामांकन कराया, जिनमें से 28 कवियों ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. संध्या शुक्ल ‘मृदुल’ द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद वसंत और देशभक्ति पर आधारित रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया गया।
कार्यक्रम में भोपाल, रांची, झांसी, लखनऊ, जबलपुर, कोटा, मुंबई, बिलासपुर सहित विभिन्न शहरों से जुड़े कवियों ने सहभागिता करते हुए अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया