ऑस्ट्रेलिया छात्र वीजा पर 40% भारतीयों के आवेदन रद्द: 21 वर्ष में यह रिकॉर्ड सबसे ज्यादा:
संवाददाता
8 April 2026
अपडेटेड: 3:20 PM 0thGMT+0530
8 अप्रैल 2026 नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया में डिग्री के लिए आवेदन करने वाले विदेशी छात्रों के स्टूडेंट वीसा बड़े स्तर पर खारिज हो रहे हैं। भारतीय आवेदकों में करीब 40% को वीसा नहीं मिला। भूटान के 36%, श्रीलंका के 38%, बांग्लादेश के 51% और नेपाल के 65% आवेदन खारिज हुए। सालाना आधार पर 39% गिरावट आई। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी यह जांच करने में सख्ती बरत रहे हैं और कड़ी निगरानी कर रहे हैं कि छात्र सच में पढ़ाई के इरादे से जा रहे हैं या नहीं। ऑस्ट्रेलिया के गृह विभाग के डेटा के मुताबिक फरवरी में विदेश से दाखिल उच्च शिक्षा वीसा आवेदनों में लगभग एक-तिहाई रद्द हुए। कुल अप्रूवल रेट 67.6% रहा। यह रिकॉर्ड 21 साल में सबसे कम स्वीकृति दर है।