कटाई से पहले खड़ी फसल में लगी आग..50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई खाक,:
संवाददाता
1 April 2026
अपडेटेड: 10:38 PM 0stGMT+0530
1 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश/ रायसेन:
मध्य प्रदेश के रायसेन में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते करीब 50 एकड़ की गेहूं की फसल को अपने चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और किसानों की आंखों के सामने ही फसलें जलकर खाक हो गईं।आग की लपटों को रोकने के लिए किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और अपनी जान की परवाह न करते हुए ट्रैक्टर चला कर आग को रोकने की भी कोशिश की ।







आग की लपटों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर और पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया। एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आकर जल गया। थोड़ी ही देर में आग विकराल होती चली गई और 11 किसानों के खेत जल गए। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी सहित सांची नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड का पानी भी खत्म हो गया… आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट और नरवाई की आग लगा बताया जा रहा है। फसल की कटाई से महज कुछ दिन पहले ही इस तबाही ने किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।
किन किसानों के खेतों की फसल जली : आग लगने की घटना में करीब 11 किसानों की फसलें आग से जलकर खाक हो गई। इस भीषण आग में दीवान सिंह, अवतार सिंह, बदन सिंह, सुरेंद्र पटेल, रामबाबू पटेल, बहादुर सिंह, संदीप ठाकुर, अतर ठाकुर, गोलू ठाकुर, संजू ठाकुर और ओंकार सिंह की फसलें जलकर खाक हो गईं।
खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी थी । कटाई से ठीक पहले हुई इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख में बदल गई, जिससे उनके सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। के