करणी सेना की स्वाभिमान रैली के लिए तैयारियां जोरों पर
संवाददाता
12 April 2025
अपडेटेड: 7:13 AM 0thGMT+0530
करणी सेना की स्वाभिमान रैली के लिए तैयारियां जोरों पर
यूपी की राजनीति में हलचल तेज
आगरा में करणी सेना की रैली को लेकर मंच को तैयार किया जा रहा है। वही रात को जिले में मौसम अचानक बदला। साथ ही तेज हवा और बारिश के बाद रैली स्थल पर स्थिति खराब हो गई। वहीं, स्वाभिमान रैली को लेकर शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
यूपी के आगरा में करणी सेना की स्वाभिमान रैली की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। करणी सेना की स्वाभिमान रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती शहर के महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर की गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आगरा शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। वहीं, बारिश और आंधी के कारण कार्यक्रम मंच के बर्बाद होने का दृश्य रात को सामने आया था। हालांकि, अब कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से युद्धस्तर पर मंच को तैयार कराया जा रहा है। रैली की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होनी है।
क्षत्रिय समाज की ओर से आगरा के गढ़ी रामी में होने वाली राणा सांगा की जयंती को रक्त स्वाभिमान का नाम दिया है। इस मौके पर स्वाभिमान रैली का आयोजन हो रहा है। दोपहर 12 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। रात को आई तेज आंधी बारिश के बाद टेंट गिर गया था, जिसे तैयार करने में लोग जुटे हुए हैं। कार्यक्रम से पहले तमाम तैयारियों को पूरा कर लिए जाने का दावा किया गया है।
आगरा के गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान रैली के चलते सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, रैली की समाप्ति तक सांसद रामजी लाल सुमन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आगरा पुलिस की ओर से एमजी रोड पर सूरसदन चौराहा से सेंट जोंस चौराहा तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। बुलडोजर के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन जुलूस को सड़क पर निकलने से रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली के समापन तक आगरा शहर में वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। आगरा शहर में कार्यक्रम को लेकर 4 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आगरा पुलिस ने किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति को लेकर तैयारी की है। साथ ही नाका चौकियों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। शहर के भीतर दाखिल होने वाले सभी मार्गों पर पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामजी लाल सुमन के घर तक जाने वाले मार्ग पर किसी भी वाहन के परिचालन पर रोक लगा दी गई है।
समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में औरंगजेब विवाद पर चर्चा के दौरान महाराणा सांगा पर विवादित बयान दिया गया था। साथ ही इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया गया।भाजपा की ओर से भी इस मामले में सपा सांद का विरोध किया गया गया। वहीं, विवादित बयान के जरिए राणा सांगा की छवि को धूमिल किए जाने का आरोप लगाते हुए करणी सेना ने सांसद के आगरा स्थित आवास पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान हिंसा भड़क उठी थी। अब राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना सांसद के विरोध के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी कर रही है। इस पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है।