दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिये पीएम का किया स्वागत

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 10:32 AM 0thGMT+0530

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिये पीएम का किया स्वागत

कांग्रेस नेता का एक्स पोस्ट बन गया चर्चा का विषय

कांग्रेस नेता का एक्स पोस्ट बन गया चर्चा का विषय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने उनका स्वागत किया है। उन्होंने आदिवासियों को लेकर पीएम मोदी से बड़ी मांग कर दी है। उनका एक्स पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे से ठीक पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने जिले सहित प्रदेश में पेयजल व सिंचाई के साथ-साथ आदिवासी और सहरिया समुदाय को लेकर बड़ी मांग भी कर दी है।

दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र जिले के ईसागढ़ के आनंदपुर धाम में पधार रहे है। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी, अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम पधार रहे हैं। उनका हार्दिक स्वागत है। आनंदपुर धाम के आदरणीय महात्माओं से हमारे परिवार के 4 पीढ़ियों से संबंध रहे हैं और उनके द्वारा स्थापित शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाओं से क्षेत्र के निवासियों को काफी लाभ हुआ है। मुझे उम्मीद है कि माननीय प्रधानमंत्री जी क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई की कमी को भी शीघ्र दूर करने पर ध्यान देंगे।

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने वहां के स्थानीय सहरिया और आदिवासी व अनुसूचित जाति को शासन द्वारा आवंटित सरकारी पट्टे की ज़मीनों पर सबल लोगों द्वारा अवैध कब्जे छुड़वाने का भी आग्रह किया है। हालांकि उन्होंने किसी का वहां नाम स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन आम जन में चर्चाओं में है कि ट्रस्ट पर गरीबों की जमीनों को कब्जा करने के आरोप लगते रहे हैं।

टिप्पणियां (0)