कुम्भ में एक बार फिर हुआ दर्दनाक हादसा

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2025

अपडेटेड: 8:26 AM 0ndGMT+0530

कुम्भ में एक बार फिर हुआ दर्दनाक हादसा

कुम्भ यात्रियों को ले जा रही बस हुई छतिग्रस्त, घंटो लगा जाम

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मऊ से कुम्भ जा रही बस का भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक मिनी बस और ट्रक के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना मऊ जिले के दोहरीघाट नई बाजार की बताई जा रही है। जहां प्रयागराज कुंभ मेले के लिए जा रही थी इसी बीच श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस और एक डीसीएम (ट्रक) के बीच भीषण टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस और डीसीएम रोड पर पलट गए। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। टक्कर के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसके कारण आवागमन भी अवरुद्ध हो गया। जिसके चलते कई हाईवे पर किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने आसपास लोगों की मदद से घायलों को निकाला और दर्जनों एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अभी सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि इस हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। बस में सवार सभी श्रद्धालु बिहार के बताये जा रहे है जो विभिन्न क्षेत्रों के निवासी थे और प्रयागराज कुंभ मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
एक श्रद्धालु ने कहा कि “हम लोग कुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे। तभी ट्रक ने सामने से बस में टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई। हम लगभग 40 लोग घायल हुए हैं। एक और घायल ने कहा कि बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बस पलट गई। इस हादसे में उसे भी चोट आई है। जिपलू मल्लाह नाम के श्रद्धालु ने कहा कि हम लोग गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे। इसी बीच उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

टिप्पणियां (0)