केदारनाथ धाम के पट खुलने का हुआ ऐलान, भक्तो का इन्तजार अब हुआ खत्म

khabar pradhan

संवाददाता

26 February 2025

अपडेटेड: 8:25 AM 0thGMT+0530

केदारनाथ धाम के पट खुलने का हुआ ऐलान, भक्तो का इन्तजार अब हुआ खत्म

केदारनाथ धाम के पट खुलने का हुआ ऐलान, भक्तो का इन्तजार अब हुआ खत्म

जल्द शुरू होगी चारधाम यात्रा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियो साथ की बैठक

उत्तराखंड। चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख और समय क ऐलान हो गया है। वहीं चारधाम यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे इसको लेकर भक्त इंतजार कर रहे हैं। अब कपाट खुलने के तारीख और समय का ऐलान हो गया है। जिससे भक्तों का इन्तजार अब खत्म होने वाला है।

बाबा के शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि घोषित हुई हैं। इस दौरान केदारनाथ रॉवल भीमशंकर लिंग भी मौजूद रहे। तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियाँ भी तेज हो चुकी है। जिसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर तमाम निर्देश दे चुके हैं।

जल्द खुलने जा रहे है बदरीनाथ नाथ के पट:
बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बीते दिनों जानकारी दी थी। जानकारी में बताया गया था कि ‘श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को ब्रह्ममुहुर्त में प्रात 6 बजे खुलेंगे।

टिप्पणियां (0)