केरवा डैम कैचमेंट में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने चलाया  बुलडोजर

khabar pradhan

संवाददाता

7 March 2026

अपडेटेड: 12:59 PM 0thGMT+0530

7 मार्च 2026

भोपाल।बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल से 50 मीटर के दायरे में निर्माण पर प्रतिबंध के बावजूद केरवा डैम के कैचमेंट क्षेत्र में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। शुक्रवार को हुजूर तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में अमले ने बरखेड़ी बाज्याफ्त इलाके में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।

जांच के दौरान पाया गया कि करीब 10 एकड़ जमीन पर बिना किसी वैध अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रशासन के पहुंचने पर बिल्डर और कर्मचारियों द्वारा निर्माण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल, सड़क और अन्य निर्माण को मशीनों की मदद से तोड़ दिया गया।

तहसीलदार ने बताया कि केरवा डैम के कैचमेंट क्षेत्र में 50 मीटर दायरे के भीतर निर्माण करना नियमों के खिलाफ है। इसी नियम के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

साथ ही भानपुर केकड़िया इलाके में भी कैचमेंट क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जल स्रोतों के कैचमेंट क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)