21 अप्रैल 2026:
पश्चिम बंगाल/ कोलकाता/
कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी भीषण आग:
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक अस्पताल में आग लगने की एक बड़ा हादसा सामने आया है। कोलकाता के आनंद लोक अस्पताल में सुबह करीब 10:00 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को मौके पर पहुंच गई है। वहीं मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है । आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल की पहली मंजिल में आग लगी। मरीज को तुरंत ही स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कराया जा रहा है। आग लगने के बाद करीब 75 से 80 मरीजों को अस्पताल से बाहर भी निकाला गया है। और दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
आग लगने के कारण शायद शॉर्ट सर्किट:
लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि अस्पताल की कैथलैब से धुआं उठता हुआ देखा गया था । स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि एसी के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग भड़की है।
चश्मादीदों ने बताया कि दूसरी मंजिल से आग की लपटें दिखाई दे रही थी और कुछ समय बाद पूरे इलाके में धुआं भर गया। लोगों ने मरीजों को अस्पताल से निकालने में मदद की।
अस्पताल के सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा लिया गया है और पूरा अस्पताल खाली कर दिया गया है । किसी के भी घायल होने के या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सभी मंजिलों की बारीकी से जांच की जा रही है। कहीं कोई मरीज या कोई स्टाफ का कोई व्यक्ति अंदर रह तो नहीं गया है।


Leave a Reply