क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर 1 लाख की ठगी :

khabar pradhan

संवाददाता

8 April 2026

अपडेटेड: 4:59 PM 0thGMT+0530

8 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश भोपाल

अशोका गार्डन इलाके में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले अंकित जैन पिता देवेंद्र जैन से अज्ञात ठगों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर 1 लाख 938 रुपए ठग लिए। फरियादी जैन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि फरियादी अंकित जैन के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है। इसी बहाने उसने कार्ड के पीछे लिखा नंबर और अन्य जरूरी जानकारी मांग ली।जैसे ही अंकित ने जानकारी साझा की, कुछ ही देर में उनके खाते से एक लाख 938 रुपए निकल गए।

टिप्पणियां (0)