गर्मी के दिनों में तुलसी जी को हरा भरा कैसे रखें —-
संवाददाता
27 March 2025
अपडेटेड: 6:14 AM 0thGMT+0530

गर्मी के दिनों में तुलसी जी को हरा भरा कैसे रखें —-
गर्मी के दिनों में तेज धूप पड़ती है जिससे कि तुलसी के पौधे खराब होने लगते हैं ।
कुछ चीजों का अगर हम ध्यान रखें तो हम अपनी तुलसी के पौधे को हरा भरा रख सकते हैं।
1..सबसे पहले तो सुबह-शाम दोनों समय पानी डालें ।इसके अलावा तुलसी के पत्तों पर भी पानी का छिड़काव करें ।
2…तुलसी के पौधे को गर्मी के दिनों में मिट्टी के ही गमले में लगायें ,क्योंकि प्लास्टिक के गमले में तुलसी सूख सकती है।
3..तुलसी के पौधे को गर्म लपट से बचाने के लिए उसे सूती कपड़े से भी ढक सकते हैं।
4.. तुलसी के पौधे के गमले को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की ही धूप लगे दोपहर की तीखी तेज धूप से बचाए।
5.. दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए पौधे पर पतला कपड़ा या चुनरी डाल सकते हैं।
6.. तुलसी के पौधे को बालकनी या खिड़की के पास ऐसी जगह रखें ,जहां उसे हल्की धूप और ताजी हवा मिले ।
7..गमले की मिट्टी में नमी बनी रहे। पानी डालते समय कभी-कभी कच्चा दूध भी डाल सकते हैं।
8… गमले में नमी बनी रहे इसके लिए हम नारियल का रेशा या चावल की भूसी भी डाल सकते हैं ।
9.. तुलसी के पौधे में गोबर की खाद डालते रहें ।
10…समय-समय पर नीम के पानी का छिड़काव करना चाहिए । इससे फंगस का खतरा नहीं रहता।
11….अगर हम अपने तुलसी को घना बनाना चाहते हैं तो इस पर आने वाली मंजरी को भी हटाते रहना चाहिए। इससे पौधे की ग्रोथ धीमी हो जाती है।
12…तुलसी के पौधे को हरा भरा बनाए रखने के लिए गोबर के उपलों की खाद बना सकते हैं ।यह एक ठंडी खाद होती है, जो गर्मी के दिनों में पौधे को झुलसने से बचाती है ।गोबर के उपलों को पानी में भिगो लें या उसका चूरा बना ले फिर उसे दो-तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें ।और फिर उस पानी को पौधे में डाल सकते हैं।
इससे पौधे को ठंडी खाद मिलेगी और पौधा हरा-भरा बना रहेगा।
13.. नीम के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।नीम की पत्तियों को सुखाकर उसका चूरा बनाकर भी डाल सकते हैं ।
और नीम की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी का इस्तेमाल पौधे में कर सकते हैं। नीम के पानी का पत्तियों में भी छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे तुलसी हरी भरी रहती है और फंगस का भी खतरा नहीं रहता ।
14…गमले में मिट्टी के ऊपरी हिस्से में जड़ों से थोड़ा दूर हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कीट और फंगस का प्रकोप नहीं होता। हल्दी डालने से मिट्टी के पोषक तत्व भी बहुत ज्यादा में बढ़ने लगते हैं।