गुजरात के राजकोट में 6 साल की बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी: विशेष कोर्ट ने दुष्कर्म को दी फांसी की सजा:

khabar pradhan

संवाददाता

19 January 2026

अपडेटेड: 3:48 PM 0thGMT+0530



गुजरात के राजकोट में दिल्ली जैसा निर्भया कांड की तरह जघन दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
विशेष कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।
4 दिसंबर को अलीराजपुर के राम सिंह दुधवा जिसकी उम्र 30 वर्ष है, उसने दाहोद जिले के एक गरीब परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।  वह तीन बच्चों का पिता है । इस दरिंदे ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लोहे की राॅड डाल दी।
राजकोट के फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई और 40 दिन के अंदर ही अतिरिक्त न्यायाधीश वी राणा ने दुष्कर्म को फांसी की सजा सुनाई । इस केस में पुलिस ने भी 6 दिन में सभी सुबूत जुटाए और 11 दिन में चार्ज शीट पेश कर दी । गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात सरकार हर बेटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस घटना के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मासूम बच्ची ने आरोपी राम सिंह को पहचान लिया।  पुलिस ने 6 दिन में ही साक्ष्य जुटाकर 11 दिन में चार्ज शीट दाखिल कर दी।  कोर्ट ने हर दिन सुनवाई करके 33 दिन में सुनवाई पूरी करी और 15 जनवरी को सजा पर सुनवाई शुरू हुई।  सरकारी वकील एसके बोरा और  प्रशांत पटेल ने सख्त सजा की मांग की । शनिवार कोर्ट में आरोपी को दोषी ठहराया और फांसी की सजा सुना दी गई।

टिप्पणियां (0)