गुप्त नवरात्र में शहर के मंदिरों में शुरू हुए विशेष आयोजन:

khabar pradhan

संवाददाता

20 January 2026

अपडेटेड: 5:23 PM 0thGMT+0530

गुप्त नवरात्र में शहर के मंदिरों में शुरू हुए विशेष आयोजन:



गुप्त नवरात्र में मंदिरों में हुई विशेष आराधना- पूजा,दुर्गा सप्तशती का पाठ ,हवन ,मंत्र -जाप: 

माघ मास के गुप्त नवरात्र 19 जनवरी सोमवार से प्रारंभ हो चुके हैं।  इस बार के गुप्त नवरात्र पूरे 9 दिन के रहेंगे।  क्योंकि इस पर किसी भी तिथि का क्षय नहीं होने से पूरे  9 दिन तक नवरात्र चलेगें।  जो 19 जनवरी से शुरू होकर  27 जनवरी को पुर्णाहुति के साथ संपन्न होंगे।

इस दौरान देवी मां के मंदिरों में घट स्थापना ,अखंड ज्योति और विधि विधान से पूजन कर 10 महाविद्याओं की साधना आरंभ की गई। श्रद्धालुओं ने  उपवास रखकर शक्ति उपासना शुरू की । मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती, देवी पुराण चालीसा ,पाठ, हवन और मंत्र जाप किए गए।
पहले दिन शैलपुत्री और मां काली की आराधना की गई।
शहर के मंदिरों में शुरू हुए विशेष आयोजन:


1..पीतांबरा पीठ बगलामुखी मंदिर-कोटरा!
आयकर कॉलोनी स्थित पीतांबरा पीठ बगलामुखी माता मंदिर में गणेश और नवग्रह पूजन के साथ घट स्थापना की गई । सप्तशती पाठ और हवन संपन्न हुआ । यहां के महंत ने बताया कि मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति जलाई है।


2..मां भवानी मंदिर सोमवारा!
सोमवारा स्थित मां भवानी मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर माता का विशेष श्रृंगार किया गया। औ सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही और शाम को विशेष आरती संपन्न हुई।


3..मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर!
मां वैष्णो धाम मंदिर में शतचंडी का पाठ हुआ । यहां के व्यवस्थापक ने बताया कि सुबह 11:00 बजे घाट और वेदियों की स्थापना कर वैदिक ब्राह्मण द्वारा शतचंडी का पाठ शुरू किया गया।


4..श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर- संजीव नगर!
श्री नर्मदेश्वर  महादेव मंदिर में घट स्थापना के साथ 10 महाविद्याओं की आराधना शुरू हुई । यहां के पंडित ने बताया कि 9 दिन तक यहां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा।

5..काली देवी मंदिर पुलपुख्ता!
इस मंदिर में माता के विशेष श्रृंगार और पूजन के साथ शाम को महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


6..गुफा मंदिर लालघाटी!
गुफा मंदिर के पंडित जी ने सभी आचार्यों के द्वारा मां दुर्गा का विशेष अभिषेक कर विशेष श्रृंगार के साथ विधि विधान से स्थापना कर पूजन और हवन किया।
इसके अलावा अशोका गार्डन ,दुर्गा धाम ,करुणा धाम नेहरू नगर ,पूलबोगदा रायसेन रोड स्थित कंकाली मंदिर में भी पूजन और हवन के साथ वैदिक मंत्रों का जाप किया गया।

टिप्पणियां (0)