गो -वध मामले में बढ़ा जांच का दायरा: पुराने को तस्करों का असलम चमड़ा से कनेक्शन:
संवाददाता
19 January 2026
अपडेटेड: 4:41 PM 0thGMT+0530
स्लाटर हाउस से जुड़े गो- वध मामले में पुलिस की जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। जिंसी स्थित बीएमसी स्लॉटरहाउस से जुड़े गो – वध मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है । गिरफ्तार आरोपी असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा के सहयोगियों और पुराने गो वध मामलों में पकड़े जा चुके लोगों को अब जांच के घेरे में लिया गया है । पुलिस यह बताने में जुटी हुई है कि प्रतिबंधित मांस की सप्लाई के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है । पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्लॉटर हाउस के अंदर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। परिसर के भीतर मांस मिले हैं ,जांच में यह भी सामने आया है कि गाय के मांस को स्लॉटर हाउस के अलावा बाहरी नेटवर्क के जरिए लंबे समय से सप्लाई किया जाता रहा है। इस कड़ी में पुलिस ने पुराने गो वध और गो तस्करी मामलों की फाइलें फिर से खंगालनी शुरू कर दी है ताकि मामले की तह तक जाया जा सके।
जिंसी, जहांगीराबाद और इस्लामपुरा इलाके के ऐसे लोग अब पुलिस की रडार पर हैं । जिन्हें पहले गो वध के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों के असलम कुरैशी से किसी भी तरह के सीधे संबंध तो नहीं है। इन सभी एंगल पर पुलिस की छानबीन जारी है।