5 जून 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
बॉलीवुड/ रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म गोलमाल -5 को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी है। फिल्म की कहानी स्टार कास्ट और किरदारों से जुड़ी हुई कई अहम जानकारियां सामने आने लगी है फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर ,श्रेयस तलपड़े , कुशाल खेमू और पूरी गोलमाल गैंग इस फिल्म में एक साथ फिर वापसी कर रही है। यह फिल्म पहले की सीक्वल फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी इसमें कोई लव एंगल नहीं है । बल्कि भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसकी कोई रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं हुई है । शायद यह फिल्म 2027 की गर्मियों में रिलीज हो सकती है।
शरमन जोशी की वापसी:
गोलमाल से अलग हुए शरमन जोशी अब इस बार गोलमाल 5 में वापसी करते हुए दिख रहे हैं। और अपने पुराने किरदार और उसी पहचान के साथ फिल्म में दिखाई देंगे।
साउथ सिनेमा की मशहूर सुपरस्टार एक्ट्रेस भी है अहम रोल में:
इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा शामिल नहीं है और तब्बू की स्थिति भी अभी स्पष्ट नहीं की गई है। फिल्म में साउथ सिनेमा की एक मशहूर सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियामणि एक अहम रोल में नजर आ सकती है। इसके पहले प्रियामणि शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आई थी। इसके अलावा मनोज बाजपेई की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में भी उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था।

अक्षय कुमार की एंट्री होगी सबसे आकर्षक:
गोलमाल 5 में अक्षय कुमार एक विलन की भूमिका में नजर आ सकते हैं बताया जा रहा है कि उनका किरदार हाउसफुल 4 के चर्चित बाला अवतार की तरह हो सकता है अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच एक बड़ा एक्शन कॉमेडी सीक्वेंस फिल्म का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
फिल्म की कहानी में एक बच्ची के पास रहस्यमयी शक्तियां:
गोलमाल 5 की कहानी एक हॉरर कॉमेडी और सुपरनैचुरल तत्वों के इर्द-गिर्द बनाई गई है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी बच्ची के आसपास गढ़ी गई है । जिसके पास कुछ रहस्यमई शक्तियां आ जाती हैं। इस तरह से फिल्म को कुछ हॉरर बनाने की कोशिश की गई है।
अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए ले रहे हैं 40 करोड़:
जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए 18 से 20 दिनों तक शूटिंग कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें करीब 40 करोड रुपए का भुगतान किया जा रहा है। उनकी यह फीस अजय देवगन से काफी अधिक है। हालांकि मेकर्स ने इसे अफवाह बताया है।

गोलमाल फ्रेंचाइजी की कब हुई शुरुआत:
गोलमाल रोहित शेट्टी की एक सफल फिल्म रही है इसकी शुरुआत उन्होंने 2006 में की। इस फिल्म में अजय देवगन अरशद वारसी तुषार कपूर शर्मन जोशी, रिमी सेन और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे।
इसके बाद 2008 में गोलमाल रिटर्न, 2010 में गोलमाल -3 ,
2017 में ‘गोलमाल अगेन’ बनाई। इन सभी फिल्मों में शरमन जोशी के अलावा पूरी स्टार कास्ट लगभग एक जैसी ही रही । जिसमें श्रेयस तलपडे और कुश कुणाल खेमू भी दिखाई दिए।
अब अब रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल -5 को लेकर चर्चा तेज है और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दर्शकों को 2027 में यह फिल्म देखने को मिल सकती है।


Leave a Reply