‘घूसखोर पंडित’ फिल्म को लेकर विवाद, संत समाज ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

khabar pradhan

संवाददाता

6 February 2026

अपडेटेड: 3:42 PM 0thGMT+0530

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम और कथित कंटेंट को लेकर ब्रज क्षेत्र में विवाद सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

संत समाज का आरोप है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि इस तरह के शीर्षक और विषयवस्तु से धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं।

दिनेश फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में लिखा कि ऐसी फिल्मों से समाज में गलत संदेश फैल सकता है और आपसी वैमनस्य बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री बार-बार हिंदू प्रतीकों और ब्राह्मण समुदाय को निशाना बना रही है।

संत समाज ने सरकार से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए और फिल्म पर रोक लगाने पर विचार किया जाए।

टिप्पणियां (0)