चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को कोर्ट से नहीं मिली जमानत:

khabar pradhan

संवाददाता

13 February 2026

अपडेटेड: 2:29 PM 0thGMT+0530

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को कोर्ट से नहीं मिली जमानत:


चेक बाउंस के मामले में राजपाल यादव अभिनेता तिहाड़ जेल में बंद है।‌
उन्होंने साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का लोन लिया था फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज चुका नहीं पाए और जुर्माना और देरी के कारण यह राशि बढ़कर 9 करोड़ हो गई।
राशि देने हेतु उन्होंने कई चेक दिए जो बाउंस हो गए जिसके चलते कंपनी ने राजपाल यादव पर साथ अलग-अलग कैसे दायर कर दिए।
राजपाल यादव चेक बाउंस केस में 12 फरवरी को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी। उन्हें 21 फरवरी को अपनी भतीजे की शादी में शामिल होना था।  किंतु उन्हें बेल नहीं मिल पाई।  अब इस केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होना है।

क्यों गए राजपाल यादव तिहाड़ जेल:

साल 2010 में एक फिल्म रिलीज हुई- ‘अता-पता लापता’ ।

इस फिल्म के निर्माण के समय राजपाल यादव ने 5 करोड रुपए उधार लिया और बकाया के रूप में 9 करोड रुपए नहीं लौटा पायें ।  दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया था।  5 फरवरी को राजपाल यादव स्वयं तिहाड़ जेल पहुंच गए और जेल में सरेंडर करने से पहले ही राजकुमार यादव भावुक हो गए और फिर यह खबर मीडिया में वायरल हो गई।


उनकी मदद को सामने आए कई मशहूर हस्तियां:

उनकी मदद के लिए अब बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां सामने आई है।

अब उनकी मदद के लिए बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां सामने आई है।
मशहूर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने राजपाल यादव को एक बहुत ही प्रतिभाशाली  अभिनेता बताया है।‌ उन्होंने कहा फिल्म इंडस्ट्री को सालों तक जिन्होंने एक यादगार काम दिया है।
उन्होंने  एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि राजपाल यादव को एक फिल्म बनाने के लिए साइनिंग अमाउंट देने की भी जानकारी दी और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से उनके साथ एकजुटता दिखाने की अपील की।

उन्होंने कहा यह एक छोटा साइनिंग अमाउंट कोई दान नहीं है बल्कि एक सम्मान है । हम में से जब भी कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है तो इंडस्ट्री को यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है और यह इंडस्ट्री  की एकजुटता का एक तरीका है।
बिहार के लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल यादव को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

आर्थिक संकट में फंसे राजपाल यादव की मदद करने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सलमान खान ,अजय देवगन, वरुण धवन,  सोनू सिंह जैसे बड़े सितारे सामने आए हैं।  उनकी इस हालत को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा है।
एक म्यूजिक कंपनी चलाने वाले राव इंद्रजीत ने भी 1.11 करोड रुपए देने का ऐलान किया है।  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी ।
इसके अलावा एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी एक्स पर लिखा कि मैं सभी निर्माता निर्देशकों और हमारे सभी फिल्मी बिरादरी के सदस्यों से विनम्र अपील करता हूं कि इंसानियत और संवेदना के  साथ हैं और अपने परिवार के लोगों को अकेला ना छोड़े हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है।

क्यों हुई राजपाल यादव की यह हालत:
साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने एक  फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ की रकम दी थी। कोर्ट में कार्रवाई के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही । और अभिनेता को आर्थिक नुकसान हुआ ।  वह कंपनी को यह पैसा वापस नहीं कर पाए और कर्ज के भुगतान के लिए कंपनी को दिए गए कई चेक बाउंस हो गए।

कथित तौर पर अभिनेता को आर्थिक नुकसान हुआ।  वह कंपनी को यह पैसा वापस नहीं कर पाए कर्ज के भुगतान के लिए कंपनी को दिए हुए जिस प्रकार उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।  इसके बाद 2018 में दिल्ली की अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी।  तब राजपाल यादव ने कहा था इसमें राजपाल यादवको  इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 को उल्लंघन के आरोप में सुनाई गई थी।  जनवरी 2019 में सत्र न्यायालय ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था।  दिल्ली हाईकोर्ट ने 2024 में सजा पर रोक लगाई थी ।

साथ ही कर्ज की रकम वापस कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया राजपाल यादव ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में अदालत के सामने राशि चुकाने का आश्वासन दिया।‌ लेकिन ऐसा करने में राजपाल असफल रहे । इसके बाद कोर्ट में 4 फरवरी को आत्म समर्पण करने का आदेश दिया था और राजपाल ने 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया।‌

टिप्पणियां (0)