जन्म के तुरंत बाद एक मां बच्चों को छोड़कर हुई गायब:
संवाददाता
12 January 2026
अपडेटेड: 11:19 PM 0thGMT+0530
ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के
एसएनसीयू वार्ड में एक महिला डेढ़ महीने की मासूम को छोड़कर गायब हो गई। 26 नवंबर 2025 को उस मासूम की मां ,उसे अस्पताल की गलियारे में लावारिस छोड़कर गायब हो गई । तभी से यह बच्चा मशीनों और अस्पताल स्टाफ के सहारे है। अस्पताल प्रबंधन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच की। किंतु जांच महिला तक नहीं पहुंच सकी। अब अस्पताल में नर्सें ही उसकी मां की भूमिका निभा रही है। जो काम के बीच में इस बच्ची की देखभाल करती हैं।