जन्म प्रमाण पत्र का मॉडल 7 दिन में व्हाट्सएप पर मिलेगा- यह प्रक्रिया पूरे देश में होगी लागू :
संवाददाता
26 March 2026
अपडेटेड: 4:56 PM 0thGMT+0530
26 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश/भोपाल
भोपाल के हमीदिया में लागू है यह व्यवस्था:
भोपाल के हमीदिया अस्पताल ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है, जिससे – परिजनों को लंबी लाइनों और बार बार अस्पताल के चक्कर से राहत मिली है। अब नवजात का जन्म – प्रमाण पत्र सीधे अभिभावकों के वॉट्सएप नंबर पर पीडीएफ के रूप में भेजा जा रहा है।
इस व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। अस्पताल में रोज 40-50 डिलीवरी होती हैं। पहले प्रमाण पत्र के लिए रिकॉर्ड शाखा में आवेदन करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने नई प्रणाली लागू की। डॉ. टंडन के मुताबिक, अप्रैल 2025 से अब तक 12 हजार से अधिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजे जा चुके हैं। डॉ. शक्ति सिंह राठौर को नोडल अधिकारी बनाकर टीम गठित की गई।
नई व्यवस्था में जन्म के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज कर परिजनों से वॉट्सएप पर बच्चे का नाम व विवरण लिया जाता है। 7 दिन में क्यूआर कोड व डिजिटल सिग्नेचर के साथ प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।