जालसाजों ने बुजुर्ग महिला से की धोखाधड़ी-नोट की जगह थमायें गत्ते:
संवाददाता
10 February 2026
अपडेटेड: 1:52 PM 0thGMT+0530
बुजुर्ग महिला से जालसाजों ने की धोखाधड़ी:
नोट की जगह थमायें गत्ते और जेवर ले उड़े:
जहांगीराबाद इलाके में दो जालसाजों ने एक आशा कार्यकर्ता को नकली नोटों की गड्डी थमा दी। और उसके बाद उसके जेवरात गायब कर दिए।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार केसरी बाई बरखेड़ी इलाके में रहती है और आंगनवाड़ी में सहायिका का काम करती है।
वह कुछ दिन पहले न्यू मार्केट स्थित अपने घर आ रही थी । इसी दौरान रशीदिया स्कूल के पास दो युवक मिले। जालसाजों ने उससे बात करना शुरू किया ,कि आप बैठ जाओ थक गई होगी । युवकों ने बातों मे बहला-फुसला कर एक मकान के सामने बैठा दिया । इस दौरान युवकों ने नोटों की गड्डी देते हुए कहा कि यह एक लाख है आप इसे अपने झोले में रख लो। यहां पर बदमाशों का डर है आप भी अपने गहने रख दो । युवकों की बातों में आकर महिला ने मंगलसूत्र, कान के टॉप्स ,चांदी की चैन उतार कर युवक को दे दिए। युवक ने कपड़े में बांधकर जेवर थैली में रख दिए । और दोनों नाश्ता करने चले गए । जब काफी देर तक नहीं लौटे तो महिला ने थैली की जांच की तो कपड़े में जेवर की जगह पत्थर बंधे थे और नोटों की गड्डी में नोट की बजाय कागज के गत्ते थे।
इसके बाद महिला ने घर पहुंच कर बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।