8 मई 2026
न्यूयॉर्क:
अमेरिका के चर्चित और विवादित बिजनेसमैन जेफरी एपस्टीन की मौत से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने अपनी मौत से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसे अब सार्वजनिक किया गया है।
नोट में क्या लिखा था?
जेल के भीतर से मिले इस फटे हुए नोट में एपस्टीन ने अपनी मानसिक स्थिति और जेल के अधिकारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। उसने नोट में लिखा था, “क्या मैं फुट-फुटकर रोने लगूं? मुझे यहां एक ऐसे कमरे में रखा गया है जहां सूरज की रोशनी तक नहीं आती और अधिकारी मेरे साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं।”
रहस्यमयी थी मौत
बता दें कि साल 2019 में एपस्टीन जेल के भीतर मृत पाए गए थे। उन पर नाबालिगों की तस्करी और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप थे। उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया था, लेकिन उनके परिवार और वकीलों ने इस पर हमेशा सवाल उठाए हैं। इस नए सुसाइड नोट के सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


Leave a Reply