ग्वालिकर केंद्रीय जेल मे कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

ग्वालियर की केंद्रीय जेल में 2020 से सजा काट रहे मनोज दयाराम की जमानत पर रिहाई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। जेल प्रशासन ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल भेजा गया था। मनोज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है और उन्हें सूचना नहीं दी गई।
ग्वालियर में स्थित केंद्रीय जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मनोज दयाराम नाम का यह कैदी पास्को और दुर्व्यवहार के मामले में सजा काट रहा था। उसकी जमानत पर रिहाई होने वाली थी, लेकिन रिहाई की रात ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जेल में ही मनोज की हत्या की गई है।
यह घटना ग्वालियर की केंद्रीय जेल में हुई। वही मनोज दयाराम 2020 से जेल में बंद था। 26 मार्च को उसकी रिहाई होने वाली थी। इसके साथ ही जेलर विदित सरवैया ने बताया कि रिहाई के आदेश देर शाम आए थे। वही अगले दिन उसकी रिहाई होनी थी। पर 26 और 27 मार्च की रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेलर सरवैया ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज के परिवार वालों का कहना है कि जब वे उसे लेने जेल पहुंचे, तो उनसे कहा गया कि वह नहा रहा है। थोड़ी देर बाद उन्हें बताया गया कि मनोज की तबीयत खराब हो गई है और उसे हॉस्पिटल भेजा गया है। वही बाद में उन्हें उसकी मौत की खबर मिली।

मनोज की बहन पूजा ने बताया कि जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार था लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। पूजा का बताया है कि उनके पास सभी के नंबर थे, फिर भी उन्हें नहीं बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई की जेल में हत्या की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शव भी नहीं देखने दिया गया था।

Related Posts

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!