ट्रंप का बड़ा एक्शन: अमेरिकी सेना में मची खलबली, सेना प्रमुख समेत कई बड़े अफसरों की छुट्टी!

khabar pradhan

संवाददाता

4 April 2026

अपडेटेड: 4:15 PM 0thGMT+0530

ट्रंप का बड़ा एक्शन: अमेरिकी सेना में मची खलबली, सेना प्रमुख समेत कई बड़े अफसरों की छुट्टी!

4 अप्रैल 2026
वॉशिंगटन डीसी:

अमेरिका की राजनीति और सैन्य व्यवस्था में इस वक्त जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर सबको चौंका दिया है। 24 घंटे के भीतर ट्रंप सरकार ने अपनी ही सेना पर एक तरह की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए सेना प्रमुख  समेत कई दिग्गज अधिकारियों को पद से हटा दिया है।

सेना प्रमुख को जबरन किया रिटायर
सबसे बड़ी खबर अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को लेकर है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने उन्हें तुरंत पद छोड़ने और रिटायर होने का आदेश दे दिया है। खास बात यह है कि जनरल रैंडी का कार्यकाल साल 2027 में खत्म होने वाला था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही घर भेज दिया गया है। अब उनकी जगह वाइस चीफ जनरल क्रिस्टोफर ला नेव कार्यवाहक सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज
सिर्फ सेना प्रमुख ही नहीं, ट्रंप सरकार ने डिफेंस सिस्टम के कई और बड़े चेहरों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है:
* डेविड होडने: ये सेना की ट्रांसफॉर्मेशन और ट्रेनिंग कमांड देख रहे थे।
* विलियम ग्रीन: मेजर जनरल ग्रीन सेना के चैपलेन कोर के प्रमुख थे।
* पैम बॉन्डी: अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी को भी पद से हटा दिया गया है। चर्चा है कि ‘एपस्टीन फाइल्स’ से जुड़े मामले को ठीक से न संभाल पाने की वजह से उन पर यह कार्रवाई हुई है।

क्यों हो रही है इतनी बड़ी कार्रवाई?
राजनीतिक गलियारों में इसे ट्रंप की ‘क्लीनिंग ड्राइव’ माना जा रहा है। ट्रंप उन अधिकारियों को हटा रहे हैं जो पिछली बाइडन सरकार के करीब थे या जिनकी विचारधारा मौजूदा सरकार से मेल नहीं खा रही है। जनरल रैंडी जॉर्ज ने भी 2021-22 के दौरान बाइडन प्रशासन में अहम भूमिका निभाई थी।

अगला नंबर किसका?
खबरों की मानें तो यह तो बस शुरुआत है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नाम ट्रंप के निशाने पर हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
* FBI चीफ काश पटेल
* नेशनल इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड
* आर्मी सेक्रेटरी डेनियल ड्रिस्कॉल
मिडल-ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध के बीच अमेरिका का अपनी ही रक्षा व्यवस्था में इतना बड़ा फेरबदल करना पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में शुमार किए जाने वाले FBI चीफ काश पटेल इन दिनों एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उन पर पद के दुरुपयोग और सरकारी संसाधनों को निजी ऐश-ओ-आराम के लिए इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
क्या हैं आरोप?
रिपोर्ट के मुताबिक, काश पटेल पर आरोप है कि उन्होंने FBI के सरकारी जेट का इस्तेमाल निजी यात्राओं के लिए किया। वे खेल देखने जैसे पर्सनल कार्यक्रमों में जाने के लिए सरकारी विमान का उपयोग कर रहे थे।
उन पर एक और चौंकाने वाला आरोप है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस को ‘स्पेशल वेपन एंड टेक्टिक्स’स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई।
यह आरोप भी है कि उन्होंने अन्य सरकारी सुविधाओं और प्रोटोकॉल का अपनी निजी लाइफस्टाइल के लिए गलत इस्तेमाल किया।

टिप्पणियां (0)