ताज का दीदार हुआ और भी महंगा विदेशी….विदेशी पर्यटक को देने होंगे 200 रुपये

khabar pradhan

संवाददाता

4 March 2025

अपडेटेड: 8:13 AM 0thGMT+0530

ताज का दीदार हुआ और भी महंगा विदेशी....विदेशी पर्यटक को देने होंगे 200 रुपये

आगरा आगरा में मेहताब बाग ताज व्यू प्वाइंट से रात में ताजमहल को देखने के लिए अब चार गुना ज्यादा कीमत में टिकट लेना होगा। बिना किसी पूर्व सूचना के टिकट की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। मेहताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से ताजमहल को देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। इसका निर्माण एडीए ने 2018-19 में कराया था। इसका उद्देश्य ताज के रात्रि दर्शन में पर्यटकों को सुविधा देना था। लेकिन अचानक बढ़ी कीमतों से सभी हैरान हैं।

यह कर दी गई हैं कीमतें
विदेशी पर्यटकों के लिए दिन का टिकट 50 रुपये से बढ़ाकर 200 और रात का टिकट 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। देसी पर्यटकों को 15 रुपये की बजाय 20 रुपये दिन में और रात में 50 रुपये की बजाय 200 रुपये देने होंगे।

फैसले के खिलाफ उठी आवाजें

गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान का कहना है कि जबकि ताज रात्रि दर्शन का टिकट भारतीयों के लिए 510 रुपये, विदेशियों के लिए 750 रुपये है। दिन में यह टिकट 50 और 1100 रुपये का है। ताज में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का टिकट अलग से लागू है।

ताज व्यू प्वाइंट से पर्यटकों को कम कीमतों में ताज दिख जाता था। लेकिन अब पर्यटकों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसी तरह अन्य पर्यटक संस्थाओं के पदाधिकारी भी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पर्यटन सीजन के बीच इस तरह का फैसला गलत है।

टिप्पणियां (0)