*तालाब में मगरमच्छ पहुंचने से गांव में भय*
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 1:16 PM 0ndGMT+0530
प्रेमतालाब और पठार कासिया के बीच ग्रामीण क्षेत्र में बने एक तालाब में मगरमच्छ के पहुंचने की सूचना के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल है। किसानों का कहना है कि मगरमच्छ के कारण वे खेतों में जाने से बच रहे हैं, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले के जरिए मगरमच्छ तालाब तक पहुंचा है। सुबह के समय धूप सेंकने के लिए वह तालाब के किनारे और पास के खेतों में भी दिखाई देता है, जिससे खेतों में काम करने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
किसानों ने वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़कर किसी सुरक्षित जलाशय में छोड़ने की मांग की है।