*तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला 19 फरवरी से*

khabar pradhan

संवाददाता

8 February 2026

अपडेटेड: 12:58 PM 0thGMT+0530



राजधानी के साइंस हिल्स क्षेत्र स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में 19, 20 और 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने जानकारी दी कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पंचकर्म की आधुनिक और उन्नत चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी देना तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

कार्यशाला के माध्यम से चयनित रोगियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे दिल्ली, जयपुर, तिरुवनंतपुरम, वर्धा और नागपुर के पंचकर्म विशेषज्ञ भाग लेंगे।

विशेषज्ञों द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रसित चयनित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ प्रदान किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)