तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

8 February 2026

अपडेटेड: 1:56 PM 0thGMT+0530

तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:



शादी का कार्ड मंदिर में चढ़ाने जाते समय हुआ हादसा:
बेटे की शादी का पहला निमंत्रण पत्र भगवान को मंदिर में अर्पित करने निकले पिता, बेटे और पोती की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के कोष्टा मोड़ के पास नेशनल हाईवे 39 पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान भागवत प्रसाद विश्वकर्मा (55), उनके पुत्र शिवम (22) और रिश्ते की पोती शीतल विश्वकर्मा (23) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा:कार चालक फरार हुआ:

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑडी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑडी कार की रफ्तार करीब 120 किमी प्रतिघंटा बताई जा रही है। इसमें नंबर प्लेट तक नहीं थी। टक्कर के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौका पाकर चालक फरार हो गया। ऑडी में सवार लोग गाजियाबाद से रायपुर कर्चुलियान के रामनई में अपने किसी दोस्त से मिलने आए थे।

परिजनों के अनुसार, भागवत प्रसाद के बड़े बेटे की 25 फरवरी को शादी होनी थी। इसी बीच हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

टिप्पणियां (0)