5 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश /दतिया/
दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने दतिया जिले की पूरी संगठन टीम को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिलाध्यक्ष, District Executive Committee, Board, Front और दूसरी टीमों को हटा दिया है। इस फैसले से जिले के 900 से ज्यादा पदाधिकारियों के पद खत्म हो गए हैं…अब बीजेपी दतिया में नई टीम बनाएगी। इसमें पार्टी के लिए मेहनत करने वाले नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हार के कारणों की जांच के लिए पार्टी ने दो सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई….बता दें कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया था। बीजेपी में हार की वजह के तौर पर अंदरूनी मतभेद और भितरघात की बात सामने आई है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समीक्षा बैठक की थी।


Leave a Reply