दिल्ली में बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक रेखा गुप्ता की सरकार का  आदेश:

khabar pradhan

संवाददाता

18 January 2026

अपडेटेड: 12:30 PM 0thGMT+0530

दिल्ली में बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक रेखा गुप्ता की सरकार का  आदेश:



दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मोहल्ला क्लिनिको को बंद करने का दिया आदेश:

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आप सरकार द्वारा चलाए गए मोहल्ला क्लिनिको को बंद करने के आदेश दिए हैं।  रेखा सरकार द्वारा दिल्ली शहर में 137 मोहल्ला क्लीनिक को बंद करने का आदेश दे दिए गए हैं।

मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का कारण:
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।‌ जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेटवर्क के विस्तार की योजना है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।  इस प्रकार दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों की कुल संख्या 319 हो गई है।

रेखा गुप्ता का कहना है कि राजधानी के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।  अभी 319 आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित किया जा चुके हैं । इन आरोग्य मंदिरों के जरिए हम दिल्ली को प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बेहतर सुविधाएं दे रहे हैं।

जैसे-जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बढ़ते जाएंगे । मोहल्ला क्लीनिक बंद होते जाएंगे।  इससे पहले पिछले महीने भी दिल्ली सरकार ने 95 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की आदेश दिए थे । यह सभी मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी की सरकार में बनी थी।
जिस पर भाजपा सरकार ने क्लीनिक की आड़ में 10 साल तक घोटाला करने के आरोप लगाए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार ने दिल्ली को विकास से दूर रखा । आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र सरकार की योजना है ,इसे  कई राज्य सरकार ,नगर निगम, पंचायत तक लागू कर रहे हैं।


मोहता क्लीनिक बंद करने हेतु अधिकारियों ने बताया है कि सभी जिलों के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि जो 137 क्लिनिको को बंद करने की योजना है, उनमें से 101 मोहल्ला क्लीनिक पोर्टेबल केबिन में चल रहे थे, 30 किराए के मकान में चल रहे थे और पांच सरकारी भवन में । इसके अलावा एक निजी भवन में बिना किराए के संचालित हो रहा था।  इसके अलावा 41 क्लिनिको में फिलहाल कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है।  और यह क्लीनिक बंद पड़े हुए हैं।  96 ऐसे क्लीनिक है जो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के पास बने हुए हैं, जिससे वहां कोई भी मरीज नहीं पहुंचता।

मोहल्ला क्लीनिक बंद होने से कर्मचारी की नौकरी जाने का खतरा:

रेखा सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के आदेश से कर्मचारियों को नौकरी जाने का खतरा सता रहा है।।
रेखा सरकार का कहना है जो मोहल्ला क्लीनिक केवल मुफ्त प्राथमिक उपचार , मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराते थे ,वहीं आरोग्य मंदिर में प्राथमिक इलाज के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ टीकाकरण, लैब की जांच, मातृत्व और  शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई जाएंगे।  रेखा गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक को भ्रष्टाचार का केंद्र बताया है।
मोहल्ला क्लीनिक के स्टाफ यूनियन ने कहा है कि यदि क्लीनिक बंद होगा तो करीब 2000 कर्मचारियों की नौकरी में संकट आ सकता है।

दिल्ली की भाजपा सरकार ने अप्रैल तक 1100 आरोग्य मंदिर खोलने का लक्ष्य रखा है।

टिप्पणियां (0)