23अप्रैल 2026:
IRS की बेटी का हत्यारा गिरफ्तार:
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ का रहने वाला है। जो पहले आईआरएस के घर पर घरेलू सहायक का काम करता था।
इस आरोपी राहुल को राजस्थान के ही एक वरिष्ठ अधिकारी के रेफरेंस पर काम दिया गया था।
आरोपी को घर के बारे में थी पूरी जानकारी:
आरोपी राहुल अधिकारी के घर में घरेलू काम करता था और 2 महीने पहले उसे काम से हटा दिया गया था।
इस वजह से आरोपी को घर के हर सदस्य की और घर के बारे में पूरी जानकारी थी । उसे घर में आने जाने वाले लोगों का भी पूरी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि घर की चाबियां कहां रखी होती हैं। आरोपी पिछले 18 महीनों से इस घर में काम कर रहा था। और दिल्ली पुलिस में उसका कोई औपचारिक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया गया था। बल्कि उसे राजस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी के रेफरेंस पर काम पर रखा गया था।
कैसे की वारदात :
घटना के समय आईआरएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ सुबह जिम गए हुए थे। घर में उनकी 22 वर्षीय बेटी सो रही थी और घर पर अकेली थी। अधिकारी की बेटी IIT ग्रेजुएट है और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम गए तो वह घर को लॉक कर चाबी शूज स्टैंड पर रख देते थे, जो आरोपी को पता था । अधिकारी के जाने के बाद उसने शूज स्टैंड से चाबी निकाल कर घर का ताला खोला और घर में अंदर पहुंच कर यह वारदात की।
बुधवार सुबह जब बेटी के माता-पिता जिम से वापस आए तो उन्होंने अपनी बेटी को लहू लहान और अचेत अवस्था में पाया । उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को पहचाना:
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की ।
सीसीटीवी फुटेज में राहुल सुबह 6:35 पर घर की पास वाली गली में घुसता हुआ दिखाई दिया और 7:22 पर वहां से निकलता हुआ भी दिखाई दिया ।
इस बीच उसने यह वारदात की।
जांच में पता चला कि आरोपी राहुल पर कर्ज का काफी बोझ था। ऑनलाइन गेम खेलता था, उसमें वह काफी पैसे हार चुका था । उसने अपने घर वालों से और पड़ोसियों से करीब डेढ़ लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ था । सभी लोग उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस के अनुसार हत्या का मुख्य उद्देश्य लूटपाट माना जा रहा है।
आरोपी राहुल ने घर की अलमारी से ढाई लाख रुपए नगद निकाले और अधिकारी का फोन चोरी किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने कपड़े और जूते भी बदलें। जिससे कोई उसे पहचान ना सके।
हत्या से पहले यौन उत्पीड़न:
जांच में पता चला है कि उसने हत्या से पहले बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। और फिर मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली आने से एक दिन पहले राजस्थान के अलवर जिले पर भी एक महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार किया था।
पुलिस ने आईआरएस अधिकारी की बेटी के हत्या के मामले में दिल्ली के द्वारका इलाके से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। और उसके खिलाफ हत्या बलात्कार और डकैती से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply