देश के शीर्ष 20 एम्स में 19 हजार से ज्यादा पद खाली

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2026

अपडेटेड: 1:11 PM 0ndGMT+0530

बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी

देश के सभी 20 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में स्वीकृत 95 हजार से अधिक पदों में से 19,561 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन रिक्तियों में फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी दोनों श्रेणियां शामिल हैं, जिससे देश के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

आंकड़ों ने बताई सिस्टम की बड़ी चुनौती
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एम्स संस्थानों में 2356 फैकल्टी यानी शैक्षणिक पद और 17,205 नॉन-फैकल्टी यानी गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर पदों का खाली रहना चिकित्सा शिक्षा, मरीजों की देखभाल और अस्पताल प्रशासन पर सीधा असर डाल रहा है।

नई दिल्ली एम्स में सबसे ज्यादा रिक्तियां
देश के सभी एम्स में सबसे अधिक पद एम्स, नई दिल्ली में खाली बताए गए हैं। यहां कुल 2988 पद रिक्त हैं, जिनमें 1306 स्वीकृत पदों के मुकाबले 446 फैकल्टी और 13,911 के मुकाबले 2542 नॉन-फैकल्टी पद खाली हैं। इससे मरीजों की सेवाओं और मेडिकल रिसर्च पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

टिप्पणियां (0)