नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष  नितिन नबीन से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की मुलाकात:

khabar pradhan

संवाददाता

21 January 2026

अपडेटेड: 5:03 PM 0stGMT+0530

नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष  नितिन नबीन से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की मुलाकात:



भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नितिन नवीन
उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है । नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से सभी नेताओं की ओर से बधांईयों  का तांता लगा हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी मुख्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की ।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नितिन नवीन को बधाइयां दी । उन्होंने लिखा कि नितिन नवीन जी को विश्व के सबसे विशालतम संगठन बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।  एक साधारण कार्यकर्ता से पार्टी के सर्वोच्च संगठनात्मक दायित्व तक की आपकी यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 45 साल के युवा आयु में संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलना भाजपा की दूरदर्शी सोच और संगठनात्मक परिपक्वता और युवा नेतृत्व पर अटूट भरोसे का प्रमाण है।
यह निर्णय राजनीतिक पदस्थापना नहीं बल्कि युवाओं के लिए भरोसे का प्रतीक है । उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता की भूमिका सम्मानित है और उसकी क्षमता के मुताबिक आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह संगठन  केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि संगठन की आत्मा है ।‌ नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना यह सिद्ध करता है कि भाजपा में दायित्व वंशवाद सिफारिश या सहयोग से नहीं बल्कि संगठन समर्पण से तय होते है । नितिन नवीन का बूथ कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर संगठन पर्व की मूल भावना को जीवंत करता है । यही कारण है कि उनके नेतृत्व में संगठन की बूथ मंडल जिला संरचना और अधिक सशक्त होगी । जो भाजपा की असली ताकत है । संगठन पर्व का मूल उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण है।

इधर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से बीजेपी कार्यालय में भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ,इंदल सिंह कंसाना ,उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ सहित बड़ी संख्या में नेता एकत्रित हुए ,मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की।

टिप्पणियां (0)