नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा डॉक्टर- वीडियो हुआ वायरल- निलंबित:

khabar pradhan

संवाददाता

10 February 2026

अपडेटेड: 2:37 PM 0thGMT+0530

गुना /मध्य प्रदेश/

नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा डॉक्टर, वीडियो वायरल हुआ, निलंबन की तैयारी

10 फरवरी 2026:
ख़बर प्रधान डेस्क:

गुना के जिला अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर का नशे की हालत में अस्पताल पहुंचने का मामला सामने आया है। डॉक्टर के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर अजय राठौर नशे की हालत में मरीजों को देखने पहुंचे थे। वीडियो में डॉक्टर लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और मरीजों से बातचीत करने में भी असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जब डॉक्टर को मरीज का पर्चा दिया गया तो वे उसे ठीक से पढ़ नहीं पाए। इस दौरान वार्ड में मौजूद लोग बार-बार उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे। मरीजों और उनके परिजनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को सात दिन के लिए ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही उनके खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है और चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

टिप्पणियां (0)