नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को भागीरथपुरा में देंगे धरना: इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचेंगे:

khabar pradhan

संवाददाता

15 January 2026

अपडेटेड: 3:33 PM 0thGMT+0530


इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और मनरेगा का नाम बदलने के मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता  प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर के भागीरथपुरा में धरना देंगे । कांग्रेस संगठन ने सभी 71 जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह इंदौर नहीं आए बल्कि अपने-अपने जिलों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना देंगे।
कांग्रेस ने राहुल गांधी के धरने के लिए पुलिस से 5 घंटे की अनुमति मांगी थी।‌ फिलहाल पुलिस ने फिलहाल सुबह 10  बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय दिया है । इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच बहस भी हुई । कांग्रेस ने राहुल गांधी को पीड़ित परिवारों के घर जाने की अनुमति मांगी है ,किंतु अभी तक अनुमति नहीं मिल सकी है।
इस धरने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और सिर्फ कुछ कार्यकर्ता ही मौजूद रहेंगे । इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि राहुल गांधी का एक और कार्यक्रम होगा ,जिसमें उनका भाषण प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)