नोएडा में संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए एक दिन में 459 लोगों का आवेदन
संवाददाता
31 March 2025
अपडेटेड: 8:46 AM 0stGMT+0530
नोएडा में संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए एक दिन में 459 लोगों का आवेदन
17 करोड़ से अधिक स्टांप की बिक्री
वित्तीय वर्ष की अंतिम तिथि और नवरात्र के दिन रजिस्ट्री विभाग में भारी भीड़ उमड़ी पड़ी । केवल एक दिन में 459 लोगों ने अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराई, जिससे विभाग को 4227.75 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ, जो कि अपने आप में कीर्तिमान है।
इस वित्तीय वर्ष की रजिस्ट्री का अंतिम दिन होने व नवरात्र का पहला दिन होने की वजह से रजिस्ट्री विभाग में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मात्र एक दिन में 459 लोगों ने अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराई है, जिसमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्री फ्लैटों की हुई है। वहीं आज 31 मार्च को रजिस्ट्री विभाग में ईद की छुट्टी होने की वजह से विभाग बंद रहेगा। 30 मार्च ही विभाग के लिए रजिस्ट्री का अंतिम रहा है।
पिछले 10-12 दिन से रजिस्ट्री विभाग में लगातार लोगों की भीड़ बनी हुई थी। वही इसी को देखते हुए विभाग ने शाम को एक घंटा अतिरिक्त वक्त तक दफ्तर खोले जाने का वक्त भी बढ़ा दिया गया था। सुबह से लेकर शाम तक विभाग में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ बनी रही। वही 459 लोगों ने 17,23,36,850 के स्टांप की रजिस्ट्री कराई।
स्टांप विभाग के एआईजी बीएस वर्मा ने कहा कि पिछले पांच वर्षो के रेकॉर्ड को देखा जाए तो यह वर्ष विभाग के लिए रेकॉर्ड तोड़ रेवेन्यू मिलने का वर्ष रहा है। इस वर्ष के टारगेट के सापेक्ष विभाग ने 87.33 प्रतिशत रेवेन्यू टारगेट पूरा किया है जिससे कि विभाग को 4227.75 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है जो कि अपने आप में कीर्तिमान है। पूरे प्रदेश में इतना किसी भी जिले के स्टांप विभाग ने प्राप्त नहीं किया है।
बता दें कि इस वित्तीय वर्ष में स्टांप विभाग में रेवेन्यू बढ़ने का सबसे बड़ा कारण फ्लैटों की रजिस्ट्री होने का रहा है। अनुमानित तौर पर करीब ढाई हजार करोड़ का रेवेन्यू विभाग के केवल फ्लैटों की रजिस्ट्री से प्राप्त हुआ है। इस वर्ष अमिताभ पॉलिसी लागू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी एरिया में फ्लैटों की रजिस्ट्री बढ़ी है जिसके चलते विभाग के रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।