नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:
संवाददाता
5 February 2026
अपडेटेड: 4:17 PM 0thGMT+0530
जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
ग्राम बमुलिया निवासी विशाल परमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कहा था कि उसकी पहचान मंत्रालय स्तर तक है और वह आसानी से नौकरी दिलवा सकता है। शुरुआत में आरोपी ने विश्वास में लेकर कुछ रकम ली और बाद में लगातार पैसों की मांग करता रहा।
जब काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब युवक को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी l