23 मार्च 2026
न्यूयॉर्कl
लागार्डिया एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान हुआ हादसा
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लागार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है l एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक प्लेन न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक ग्राउंड व्हीकल (ट्रक) से टकरा गया. यह जानकारी फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 ने सोमवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कई लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर लोगों को निकालने और उन्हें बचाने का अभियान शुरू हो गया है. एक नोटिस के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी विमानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी किया है.
जानकारी के मुताबिक, विमान मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा था और लैंडिंग के बाद आगे बढ़ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री और आपातकालीन कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहत की बात यह रही कि बड़ा नुकसान टल गया और अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।70 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि विमान में 100 लोग सवार थे. कहा जा रहा है कि मना करने के बावजूद ट्रक नहीं रुका और विमान से जा टकराया.
हादसे के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं और कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रोक दीं और जांच शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही विमान में सवार लोगों की भी जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार ज्यादातर लोग यहूदी थे.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायर ट्रक किसी इमरजेंसी कॉल पर जा रहा था, उसी दौरान यह टक्कर हुई। फिलहाल संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।ऑनलाइन सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग और शुरुआती फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि टक्कर होने से कुछ ही समय पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बार-बार विमान के पायलटों और जमीनी वाहन दोनों को रुकने का निर्देश दिया था.
यह घटना एयरपोर्ट सुरक्षा और रनवे पर समन्वय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


Leave a Reply